ओडिशा के बरगढ़ निवासी 64 वर्षीय जयकिशोर प्रधान ने इस बात को सच साबित कर दिखाया। एसबीआई में अफसर रहे जयकिशोर बचपन का सपना पूरा करने के लिए मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं। सेवानिवृत्ति के चार साल बाद वह नीट परीक्षा में बैठे और पास कर एमबीबीएस कोर्स में दाखिला लिया है।