यूपी के गाजियाबाद में शुक्रवार को पटाखे की फैक्ट्री में आग लगने और इसमें पांच लोगों के मरने की घटना की शुरुआती जांच में चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। पटाखे की ये फैक्ट्री अवैध रूप से चल रही थी और इसकी जानकारी इलाके की पुलिस को भी थी। घटना के बाद डीआईजी के एस इमैनुअल मौके पर पहुंचे और घटना के कारणों की जांच के आदेश दिए।