दिल्ली पुलिस ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और उनके साथियों समेत 126 लोगों को सोमवार रात हिरासत में ले लिया। मिली नई जानकारी के मुताबिक, अब 150 लोगों को हिरासत में लिया गया है। हालांकि इस धारा में अब किसी को गिरफ्तार नहीं किया जाता। यह भी बताया जा रहा है कि पुलिस 24 घंटे से ज्यादा हिरासत में भी नहीं रख सकती। ऐसे में पुलिस यह रणनीति बना रही है कि यह किसी तरह नई दिल्ली एरिया में न पहुंचे। सभी सीनियर अधिकारी दिल्ली की सीमाओं व दिल्ली में गश्त कर रहे हैं। जंतर-मंतर और राजघाट समेत कई जगहों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है...