महाराष्ट्र के बुलढाणा में एक स्कूल में 13 साल की छात्रा से रेप के मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये छात्रा स्कूल के ही छात्रावास में रहती थी और कहा जा रहा है कि इस बच्ची के रेप केस में स्कूल के कर्मचारियों से लेकर मैनेजर तक कई लोग शामिल थे। जानकारी के मुताबिक, स्कूल में पहले भी कई नाबालिग बच्चियां इनकी हैवानियत का शिकार हो चुकी हैं। पूर्व मंत्री एकनाथ खड़से की पहल पर इस मामले की रिपोर्ट दर्ज हुई है और अब सरकार ने इसकी एसआईटी जांच के आदेश दे दिए हैं।