नए साल के पहले दिन कुशीनगर में महात्मा बुद्ध के परिनिर्वाण स्थल पर एक लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक वैसे तो कुशीनगर में साल भर श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है लेकिन नए साल की खुशियां मनाने के लिए पहली बार इतनी बड़ी संख्या में लोगों ने एक साथ महात्मा बुद्ध के परिनिर्वाण स्थल के दर्शन किए।