हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के पूह खंड में गुरुवार सुबह बजरी और मनरेगा कामगारों को लेकर जा रही पिकअप गाड़ी चालक के नियंत्रण खो देने से खाई में जा गिरी। हादसे में पूह की तीन महिलाओं की मौत हो गई। जबकि चालक और तीन अन्य महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को कड़छम से हेलिकॉप्टर के माध्यम से आईजीएमसी शिमला भेजा गया।