ऊना में रविवार को बारिश के बाद टाहलीवाल के बाथू बाथड़ी क्षेत्र में तबाही जैसा मंजर नजर आया। पानी आवासीय क्षेत्रों से होता हुआ औद्योगिक क्षेत्र में घुस गया। बताया जा रहा कि कुछ फैक्टरियों में पानी घुसने से भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव के चपेट में कुछ वाहन भी आए हैं। इस दौरान फैक्टरियों में काम करने वाले मजदूर काफी देर अंदर ही फंसे रहे। क्षेत्र के एक पेट्रोप पंप को पानी की चपेट में आने से खासा नुकसान हुआ। वहीं, इसमें प्रवासी मजदूरों के दो बच्चे बहने की सूचना है। एक बच्चे का शव पुलिस ने बरामद कर लिया और दूसरे की तलाश जारी है।