जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की रामगढ़ धार रेंज की बुढार पंचायत के गांव डोक में अवैध कटान माफिया द्वारा निजी भूमि से खैर के 12 पेड़ काटकर 62 मोछे छिपा कर रखे हुए थे। तभी स्थानीय लोगों ने वन विभाग को सूचना दी और घेरा डाल दिया। अवैध कटान माफिया के लोग रात के अंधेरे में भागने में कामयाब रहे, लेकिन काटी गई लकड़ी वहीं पर छोड़ गए।