रायपुर मैदान। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रायपुर मैदान के एनएसएस विशेष शिविर के पांचवें दिन 40 स्वयंसेवियों ने साइबर सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली और पोस्टर के माध्यम से घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया। इसके बाद स्वच्छता अभियान को महर्षि वाल्मीकि को समर्पित करते हुए स्थानीय राम मंदिर और महिला मंडल परिसर की सफाई की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुरेश कुमार, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी विकास बांगा और शुभा कुमारी विशेष रूप से उपस्थित रहे