उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की खरयालता पंचायत के तलमेहड़ा मेन बाजार चौक पर स्थित तलमेहड़ा बंगाणा, तलमेहड़ा जोल, तलमेहड़ा डीहर चौक पर हर दिन कुछ मनचलों की मनमानी से स्कूल तथा पथ परिवहन निगम की बस चालकों सहित अन्य बाहर से आने जाने वाले वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बुद्धि जीवी वर्ग के लोगों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से इन लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। तलमेहड़ा चौक पर हर दिन कुछ एक लोगों द्वारा मनमर्जी से दो पहिया तथा चार पहिया वाहन खड़ा करके इधर-उधर चले जाते हैं। इन लोगों को न तो जाम का डर है न ही यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने की जिम्मेदारी और कहीं गलती से बड़े वाहन इनके वाहनों से टच हो जाए तो एक दम निकलकर लड़ाई झगड़े को उतारू हो जाते हैं। पुलिस थाना प्रभारी रोहित चौधरी का कहना है कि मामला उनके ध्यान में आया है जो कोई भी यातायात नियमों का उलंघन या फिर बाज़ार चौंक पर जाम जैसी स्थिति को अंजाम देते हुए पाया गया उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।