एएनएस वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बढेड़ा राजपूतां में नशे के दुष्परिणामों के बारे विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। बच्चों को बताया गया कि नशे की चपेट में आने से कैसे बचा जा सकता है, इस संबंध में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें रिसोर्स पर्सन सेवानिवृत प्रवक्ता सतीश शर्मा ने शिरकत की। बच्चों को विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि नशा करने वाले व्यक्ति के पास पैसे नहीं होते तो वह चोरी करने लगता है। पहले घर और फिर बाहर हाथ साफ करता है। लगातार नशा करने वाला व्यक्ति तीन या चार साल तक ही जीवित रहता है। नशे से अस्थमा की बीमारी, स्मरण शक्ति घटने लगना, मुंह का कैंसर, फेफड़े खराब होना, लिवर खराब होना और अंत में डिप्रेशन का शिकार होना जैसी बीमारियां होती हैं।