फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: जिला मुख्यालय में हुआ लघु रोजगार मेले का आयोजन, सात कंपनियों ने किए साक्षात्कार

ऊना जिला मुख्यालय के रोजगार कार्यालय में मंगलवार को लघु रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में सात कंपनियों ने युवाओं को रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से उनके साक्षात्कार किए। जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस लघु रोजगार मेले में आधा दर्जन से अधिक कंपनियों ने शिरकत की। मेले में नौकरी की तलाश में लगभग 200 युवा पहुंचे और विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ इंटरव्यू में शामिल हुए। जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि सामान्य परिस्थितियों में युवाओं को कैंपस इंटरव्यू के माध्यम से ही अवसर दिए जाते हैं, लेकिन ऐसे रोजगार मेलों के आयोजन से अधिक संख्या में युवाओं को नौकरी हासिल करने का मौका मिलता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें