राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौकी मनियार में 26 जनवरी को 77वां गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास, उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को भव्य रूप से सजाया गया और विद्यार्थियों व शिक्षकों में राष्ट्रप्रेम की भावना देखने को मिली। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण एवं भव्य परेड से हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने अनुशासन और एकता का परिचय दिया। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा निबंध लेखन एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें छात्रों ने संविधान, लोकतंत्र और देशभक्ति जैसे विषयों पर अपनी रचनात्मकता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य संजीव रंगड़ा ने की, जबकि कार्यक्रम में एसएमसी प्रधान संजीव ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर एनसीसी अधिकारी एफ.ओ. संजीव कुमार, इको क्लब प्रभारी श्रीमती सीमा शर्मा, एनएसएस प्रभारी श्री जितेंद्र कुमार, एनसीसी प्रभारी सहित विद्यालय के समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रवक्ता अश्वनी कुमार, सुरेश कुमार, वरिंदर कुमार, संदीप जसवाल, अध्यापिकाएँ कुसुमलता, अंजू बाला, निशा कुमारी, जीतू बाला, डीपीई सुरेंद्र कुमार, अशोक कुमार, सिकंदर कुमार, भगवान सिंह, विजय कुमार, सोनिका कुमारी, पूजा रानी तथा अन्य अध्यापकगणों की गरिमामयी उपस्थिति रही। अपने संबोधन में प्रधानाचार्य संजीव रंगड़ा ने विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि भारतीय संविधान हमें अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी बोध कराता है। उन्होंने छात्रों से एक जिम्मेदार, जागरूक और अनुशासित नागरिक बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिससे पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति की भावना से गूंज उठा।