फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: लोक निर्माण विभाग कार्यालय के बाहर जलभराव और पेड़ों की शाखाओं से बढ़ा हादसों का खतरा

अंब क्षेत्र के होशियारपुर–नैहरियां मार्ग पर स्थित लोक निर्माण विभाग (PWD) कार्यालय और रेस्ट हाउस के बाहर जलभराव, कीचड़ और अव्यवस्था लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। बंद पड़ी नाली के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही, जिससे लंबे समय से सड़क किनारे जलभराव की स्थिति बनी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार जलभराव के कारण वाहन खड़े करने में दिक्कत होती है और कई बार वाहन कीचड़ में फंस जाते हैं। सड़क किनारे मौजूद दुकानदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार पानी जमा रहने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं भी बढ़ गई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रेस्ट हाउस में समय-समय पर विधायक, मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी आते हैं, लेकिन इसके बावजूद कार्यालय के बाहर की समस्या का समाधान नहीं हो सका है। एक अन्य समस्या सड़क किनारे लगे पेड़ों की फैली शाखाएं हैं, जो भारी वाहनों की आवाजाही में बाधा बन रही हैं। कई वाहन इन शाखाओं से टकराकर क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि इन शाखाओं पर बैठे बंदर भी वाहनों की टक्कर से नीचे गिरकर घायल हो जाते हैं और कई मामलों में उनकी मौत भी हो चुकी है। ऐसे में यह समस्या सड़क सुरक्षा के साथ-साथ वन्यजीव संरक्षण से भी जुड़ गई है। स्थानीय निवासी वरिंदर कुमार ने प्रशासन और संबंधित विभाग से नाली की सफाई, स्थायी जल निकासी व्यवस्था तथा पेड़ों की छंटाई कराने की मांग की है, ताकि हादसों और वन्यजीवों की मौत जैसी घटनाओं को रोका जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें