फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: डॉक्टर धीरज भारद्वाज पर हुए जानलेवा हमले का विरोध, एसपी ऊना से मिला प्रतिनिधिमंडल

पुलिस थाना मैहतपुर के तहत पड़ते बसदेहड़ा में डॉक्टर धीरज भारद्वाज पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में फेडरेशन ऑफ इंटीग्रेटेड आयुष डॉक्टर उग्र हो गए हैं। सोमवार को फेडरेशन का प्रतिनिधिमंडल एसपी ऊना से मिला है। प्रतिनिधिमंडल ने मामले में आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है। फेडरेशन के अध्यक्ष विपुल शर्मा ने बताया कि बीती रात रविवार को हमारे फेडरेशन के सदस्य डा धीरज पर जानलेवा हमला किया गया हैं इसमें उन पर हमलावरों में तेजधार हथियारों से हमला घर पर आकर किया है। जबकि आरोपी आराम से वहां से निकल गए। ऐसे में आरोपियों का कानून की ऐसी व्यवस्था में बचकर निकलना आमजन की सुरक्षा की व्यवस्था को दर्शाता है। एसपी ऊना से मांग की गई है कि इस मामले में गंभीरता से कार्रवाई आरोपियों पर हो। इस दौरान डा राम नारायण प्रभाकर, डा रिंकू मिश्रा व गण्यमान्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें