फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: श्रावण अष्टमी मेले की तैयारियां जोरों पर, नायब तहसीलदार ने किया बाजार का दौरा

चिंतपूर्णी मंदिर में श्रावण अष्टमी मेले की तैयारियां जोरों पर हैं। नायब तहसीलदार भरवाईं संजीव कुमार ने बाजार का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया है। यह मेला 25 जुलाई से 3 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इनमें शामिल हैं जिसमें दर्शन पर्ची प्रणाली जिससे श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन करवाए जा सकें। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पार्किंग स्थलों की वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। मेले के दौरान विभिन्न जगहों पर चिकित्सा सुविधा बूथ स्थापित किए जाएंगे, जहां चिकित्सक, दवाएं और प्राथमिक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध हों मेले के दौरान स्वच्छता बनाए रखने और श्रद्धालुओं को शौचालय की सुविधा प्रदान करने के लिए वैकल्पिक शौचालयों की स्थापना की जाएगी।मेले की तैयारियों को लेकर नायब तहसीलदार का कहना है कि सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जाएंगी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें