फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una Accident: नीलगाय को बचाने के प्रयास में खंभे से टकराई पिकअप, बड़ा हादसा टला

ऊना जिले के अंब उपमंडल में नंदपुर-नैहरियां मुख्य मार्ग पर शनिवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। पंजोआ स्थित गुरुद्वारे के समीप सड़क पर अचानक नीलगाय आ जाने से उसे बचाने के प्रयास में एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गया। हादसे में चालक को मामूली चोटें आई हैं, जबकि वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार नरेश कुमार, निवासी गांव कोठारी, अपनी पिकअप गाड़ी से निजी कार्य के लिए पंजाब जा रहे थे। जैसे ही वह पंजोआ गुरुद्वारे के समीप पहुंचे, अचानक एक नीलगाय सड़क पर आ गई। उसे बचाने के प्रयास में चालक वाहन का संतुलन खो बैठा और पिकअप सीधे बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और चालक को सुरक्षित वाहन से बाहर निकाला। घायल चालक को प्राथमिक उपचार के लिए निजी क्लीनिक ले जाया गया, जहां उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि वाहन की रफ्तार अधिक होती या सामने से कोई अन्य वाहन आ रहा होता तो हादसा गंभीर हो सकता था। स्थानीय लोगों ने समय पर राहत पहुंचाकर चालक की मदद की। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि वन्यजीवों की आवाजाही वाले संवेदनशील मार्गों पर चेतावनी संकेत लगाए जाएं और आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें