रविवार सुबह-सुबह करीब 10 बजे चिंतपूर्णी बाजार में उस समय हड़कंप मच गया जब अचानक एक जहरीला सांप नाली से बाहर निकल आया। सांप को जैसे ही एक दुकान के आगे लोगों ने देखा तो अफरा-तफरी मच गई और राहगीर इधर-उधर भागने लगे। अचानक हुई इस घटना की सूचना कुछ ही पलों में पूरे बाजार में फैल गई और मौके पर भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए।स्थानीय लोगों के साथ एक ढाबे के कर्मचारी ने हिम्मत दिखाते हुए डंडे और बोरी की मदद से सांप को पकड़कर एक डिब्बे में बंद कर दिया। जब तक सांप को काबू में नहीं किया गया, तब तक लोगों में डर बना रहा और लोग से ही इस घटना को देखते रहे। लेकिन जैसे ही सांप को सुरक्षित डिब्बे में बंद किया गया, लोगों ने राहत की सांस ली। बताते चलें कि बीते कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते नालियों और गली-मोहल्लों में सांप और अन्य जहरीले जीवों के निकलने की घटनाएं बढ़ रही हैं।