फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: राष्ट्रीय किसान संगठन तहसील बंगाणा की बैठक संपन्न

राष्ट्रीय किसान संगठन तहसील बंगाणा की बैठक आज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देशराज मोदगिल की अध्यक्षता में बंगाणा मे संपन्न हुई। बैठक में तहसील बंगाणा की नए कार्यकारी का चुनाव किया गया जिसमें कैप्टन चमन लाल शर्मा अध्यक्ष मोहनलाल शर्मा महामंत्री चुने गए। पंडित किशोरी लाल को तहसील का कैशियर बनाया गया है। ब्रह्म दास शर्मा रामलोक खुशीराम तथा सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार किशन देव को उपाध्यक्ष चुना गया है इसी के साथ कुलदीप चंद ठाकुर और कश्मीरसिंह को सचिव बनाया गया है। मदन सिंह ठाकुर तहसील कार्यकारिणी के सदस्य नियुक्त किए गए। तथा सीमा शर्मा को तहसील महिला अध्यक्ष बनाया गया। तहसील बीहड़ू के कैप्टन रघुवीर सिंह अध्यक्ष तथा मास्टर लोंगूराम महासचिव चुने गए। बैठक में क्षेत्र में किसानो के समक्ष पेश आ रही गंभीर समस्याओं पर चर्चा हुई। कैप्टन रघुवीर सिंह जी ने इलाके में बंदरों से फसलों की रक्षा में आ रही परेशानियों का मुद्दा उठाया। संगठन ने सरकार से मांग की है कि बंदरों की समस्या प्रदेश में गंभीर है इसका हल निकाला जाना चाहिए। इसी के साथ ही तहसील बंगाणा और तहसील बीहड़ू के सारे क्षेत्र को गोविंद सागर झील से पानी उठाकर सिंचाई योजना बनाने की मांग भी सरकार से जोरदार तरीके से उठाई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें