फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा में लोहड़ी उत्सव पर लोहड़ी गायन प्रतियोगिता का आयोजन

आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा में लोहड़ी पर्व के उपलक्ष्य पर पारंपरिक लोहड़ी गायन प्रतियोगिता का आयोजन बड़े उत्साह और सांस्कृतिक रंग में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को लोक संस्कृति से जोड़ना और उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना रहा। प्रतियोगिता में विद्यालय के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने भाग लिया और पारंपरिक लोहड़ी गीतों की मधुर प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने ढोलक, ताली और लोकधुनों के साथ लोहड़ी गायन प्रस्तुत कर पंजाबी संस्कृति की झलक दिखाई। पूरे विद्यालय परिसर में लोहड़ी पर्व का उल्लासपूर्ण वातावरण देखने को मिला। विद्यालय प्रबंधन ने प्रतिभागी विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें अपनी परंपराओं और लोक विरासत से जोड़ते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें