फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: मां चिंतपूर्णी के दरबार में पूर्व मंत्री विक्रम ठाकुर ने नवाया शीश

जसवां से पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रम ठाकुर ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में शीश नवाया और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। दर्शन उपरांत उन्होंने हिमाचल प्रदेश की वर्तमान सरकार पर जमकर निशाना साधा और सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए।पूर्व मंत्री विक्रम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आज हालात बेहद चिंताजनक हैं। प्रदेश में लगभग सभी विकास कार्य ठप पड़े हुए हैं। सड़कों, भवनों, जल शक्ति और अन्य बुनियादी ढांचे से जुड़े काम अधर में लटके हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के पास न तो कोई स्पष्ट नीति है और न ही विकास को लेकर कोई ठोस योजना।उन्होंने कहा कि विधायकों का एमएलए फंड पूरी तरह बंद पड़ा है, जिससे स्थानीय स्तर पर होने वाले छोटे-छोटे विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। इसका सीधा नुकसान आम जनता को उठाना पड़ रहा है। इसके अलावा सहारा योजना और पेंशन जैसी जनकल्याणकारी योजनाएं भी बंद पड़ी हैं, जिससे बुजुर्गों, जरूरतमंदों और गरीब वर्ग को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।विक्रम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता से किए गए वादों को निभाने में पूरी तरह विफल रही है। महंगाई, बेरोजगारी और अव्यवस्था से जनता त्रस्त है, लेकिन सरकार कुंभकर्णी नींद में सोई हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें