फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: 31 दिवसीय महिला दर्जी प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान फेयरवेल पार्टी का आयोजन

पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण रोजगार प्रशिक्षण संस्थान ऊना कार्यालय में चलाई जा रहे 31 दिवसीय महिला दर्जी प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें 35 प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तथा इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्ति प्रवक्ता एवं अधिवक्ता शाम दुलारी उपस्थित रहे तथा उन्होंने प्रतिभागियों से निवेदन किया कि आगे चलकर आत्मनिर्भर बने तथा महिला सशक्तिकरण के नारे को आगे बढ़े इस अवसर पर फेयरवेल पार्टी में मिस फेयरवेल का अवार्ड रेखा मिस परफेक्ट का अवार्ड काजल मिस स्माइल का अवार्ड कलिका को प्रदान किया गया तथा अन्य प्रतिभागियों को विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से भी समृद्धि चिन्ह प्रदान किए गए। जिसमें की म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में विजेता शर्मिला तथा पेपर डांस प्रतियोगिता में विजेता भारती एवं प्रवीण रही तथा मंच संचालक की भूमिका जसवीर देवी एवं यामिनी महक आदि द्वारा निभाई गई इस अवसर पर पीएनबी आरसिटी कार्यालय से आकाश भारद्वाज,मीनाक्षी प्रशिक्षक अनीता राणा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें