उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के कार्यवाहक एसडीएम अमित शर्मा ने सभी क्षेत्र वासियों से आग्रह किया है कि रविवार देर रात से लगातार हो रही भारी बारिश से खड्डों व नालों का जलस्तर बढ़ने लगा है। इसलिए सभी लोग खुद अपने बच्चों तथा पालतू पशुओं को खड्डों व नालों में न जाने दें। पानी का तेज बहाव कब आ जाए, कहा नहीं जा सकता है। इसलिए खड्डों-नालों सहित अन्य स्थानों पर न जाएं।