राजकीय उच्च विद्यालय धलवाड़ी में नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति के संदेशों से युक्त बैनर और पोस्टर हाथों में लेकर धलवाड़ी स्कूल से शिव मंदिर तक तथा वहां से पंजपीरी मंदिर तक रैली निकाली।