फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बोले- हरोली विद्यालय बनेगा राजीव गांधी आदर्श डे-बोर्डिंग स्कूल

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हरोली का चयन राजीव गांधी आदर्श राजकीय डे-बोर्डिंग स्कूल के रूप में किया गया है। शीघ्र ही डे-बोर्डिंग स्कूल योजना के अंतर्गत विद्यालय के समग्र विकास के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जाएगी तथा करोड़ों रुपये की लागत से एक अत्याधुनिक और सर्वसुविधा-संपन्न शैक्षणिक परिसर का निर्माण किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री शनिवार को राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरोली के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने अकादमिक, खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विद्यालय की छात्रा सिमरन ने नशा-निवारण विषय पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किया। उपमुख्यमंत्री ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री फाउंडेशन की ओर से 31,000 रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने विद्यालय के विद्यार्थियों के बैडमिंटन में राष्ट्रीय स्तर पर चयन पर उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कहा कि करीब सवा सौ वर्ष पुराने इस ऐतिहासिक शिक्षण संस्थान को आधुनिक आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित किया जाएगा, जिसके सकारात्मक परिणाम भविष्य में स्पष्ट रूप से देखने को मिलेंगे। विद्यालय को सीबीएसई पैटर्न के तहत शामिल किया गया है। उपमुख्यमंत्री ने यह भी जानकारी दी कि पूर्व में उनके द्वारा प्रदान की गई 1.14 करोड़ रुपये की राशि से विद्यालय मैदान का विकास, संपर्क सड़क तथा मंच निर्माण के कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं। उपमुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से शिक्षकों का सम्मान करने का आह्वान करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार और अनुशासन जीवन में आगे बढ़ने की कुंजी हैं। इसके साथ ही उन्होंने समाज से बच्चों को नशे से दूर रखने का आग्रह करते हुए कहा कि नशे में संलिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए स्कूल की शैक्षणिक, खेल एवं सांस्कृतिक उपलब्धियों के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और नशा-निवारण गतिविधियों की जानकारी दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें