किरतपुर-साहिब पुलिस की ओर से 7 जून को गांव ढाड़ी के निकट मनाली से लाैट रहे एक एक परिवार से पिस्तौल की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले चार लुटेरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। इसकी पुष्टि खुद डीएसपी आंनदपुर साहिब अजय सिंह ने पत्रकार वार्ता के दौरान की। बताया गया कि 7 जून की राज लगभग 10:00 बजे एक परिवार अपनी गाड़ी में मनाली घूमने के बाद वापस फरीदाबाद जा रहे थे कि गांव ढाड़ी के निकट चार लुटेरों ने पिस्तौल की नोक पर सोने की चैन दो मोवाइल, लगभग 50 हजार की नकदी सहित कुछ अन्य सामान लूट कर फरार हो गए थे जिसकी शिकायत मिलते ही मामले की गंभीरता को देखते हुए मामला दर्ज कर इन चारों को गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार चारों लुटेरे नाभा और पटियाला के रहने वाले हैं और नशे के आदी हैं। गिरफ्तार चारों में से तीन के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज है और चारों का डोप टेस्ट भी करवाया गया जोकि पॉजटिव पाया गया और उसी आधार पर इन गिरफ्तार युवकों पर अलग से एक मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार चारों लुटेरों से दो रिवालवर, लूटे गए दो मोबाइल, कुछ नकदी व वारदात में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद की गई है। चारों को अदालत में पेश किया गया, जहां से दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश जारी किए।