हरोली उपमंडल के एक रिहायशी क्षेत्र में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब स्थानीय निवासी हैप्पी के घर में अचानक सांप निकल आया। सांप को देखकर परिजनों में दहशत फैल गई और आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए। घटना की सूचना रामपुर के स्नेक कैचर जतिंद्र को दी गई। सूचना मिलते ही जतिंद्र अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे और पूरी सावधानी बरतते हुए सांप को सुरक्षित रेस्क्यू किया। उन्होंने बताया कि यदि समय पर सांप को काबू न किया जाता तो यह किसी के लिए भी खतरा बन सकता था।