जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र में स्थित गूगा जाहरवीर मंदिर में श्रीराम कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह कथा कोई साधारण कहानी नहीं, अपितु भगवान श्रीराम के आदर्शों और जीवन के तात्विक पक्षों की गहन व्याख्या है। कथा का शुभारंभ 18 मई 2025 को कलश यात्रा से हुआ, इस मौके पर ग्रामीण महिलाओं सहित अन्य भक्तजनों ने कलश यात्रा में भाग लिया 19 मई से 27 मई 2025 तक प्रतिदिन दोपहर 11:00 बजे से 02:00 बजे तक कथा का रसपान होगा। कथा का वाचन ब्रह्मानेष्ठ संत श्री जितेन्द्र मोहन जी महाराज द्वारा किया जाएगा, जिनकी वाणी में दिव्यता, गहराई और आत्मिक शांति का अनुभव होता है। आयोजक: समस्त गूगा जाहरवीर सेवक परिवार की तरफ से श्रद्धालु भक्तों से अनुरोध है कि वे इस पावन अवसर पर सपरिवार पधारें और श्रीराम कथा श्रवण कर अपने जीवन को दिव्यता से आलोकित करें।