फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 66वीं प्रदेश स्तरीय इंडोर खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

66वीं प्रदेश स्तरीय इंडोर खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को ऊना जिला मुख्यालय स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हुआ। इस अवसर पर उपायुक्त ऊना एवं आईएएस अधिकारी जतिनलाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और ध्वजारोहण व दीप प्रज्वलन कर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। उद्घाटन समारोह में छात्राओं द्वारा प्रस्तुत आकर्षक मार्च पास्ट और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। डीसी जतिनलाल ने अपने संबोधन में कहा कि स्कूली जीवन में खेलों का विशेष महत्व है, ये न केवल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक हैं, बल्कि उन्हें अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास से भी परिपूर्ण करते हैं। उन्होंने कहा कि खेल युवा पीढ़ी को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में भी अहम भूमिका निभाते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें