शिक्षक दिवस पर वीरवार को यूके निवासी मधु बढेरा एवं अशोक बढेरा जी ने राजकीय उच्च विद्यालय धलवाड़ी एवं राजकीय माध्यमिक पाठशाला नारी के 82 बच्चों को जूते दान किए । मधु बढेरा एवं अशोक बढेरा के सौजन्य से जालंधर निवासी धीरज कुमार के माध्यम से हर वर्ष स्थानीय पाठशाला के बच्चों को शिक्षण सामग्री,स्वेटर, जूते आदि प्रदान किए जाते रहे हैं। पाठशाला प्रबंधन समिति धलवाड़ी , शिक्षक वर्ग पाठशाला तथा ग्राम वासियों की तरफ से सम्माननीय दानी सज्जनों को धन्यवाद प्रेषित किया गया है। गौरतलब है कि मधु बढेरा एवं अशोक बढेरा ने इससे पहले भी लगभग पिछले 15 वर्षों से विभिन्न पाठशालाओं में बच्चों को शिक्षण सामग्री, पानी की बोतले, छाते ,जूते एवं स्वेटर दान किए हैं। राजकीय उच्च विद्यालय धलवाडी में भी पिछले 6 वर्षों से वे बच्चों को स्वेटर जूते, छाते एवं शिक्षण सामग्री दान कर रहे हैं। बच्चों ने भी मधु बढेरा एवं अशोक बढेरा जी को धन्यवाद कहा है।