उपमंडल बंगाणा के केन्द्रीय विद्यालय बंगाणा की दो छात्राएं नंदनी और सुमैया का राष्ट्रीय अंडर 14 खो खो में चयन हुआ। बुधवार को दोनों छात्राएं महाराष्ट्र के कोहलापुर में राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना हो गई। ज्ञात रहे राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल की दोनों अंडर 14 खो खो की खिलाड़ी बंगाणा स्कूल से चयनित हुई हैं। वही, खो-खो की खिलाड़ी अन्य राज्यों से चयनित हुई हैं। राष्ट्रीय अंडर 14 खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेने जा रही नंदनी ने बताया कि दो जनवरी से 9 तक केवी सौरदान कमांड पूना में अभ्यास होगा। ओर दस जनवरी से 13 तक खो खो की राष्ट्रीय चैंपियनशिप कोहलपुर महाराष्ट्र में होगी। जिसमें 35 से ज्यादा टीमें भाग लेंगी। ज्ञात रहे नंदनी पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं और मैडल प्राप्त कर चुकी हैं। नंदनी ने बताया कि उनके गांव लखरूं में 80 प्रतिशत युवा खेलों में रुचि रखते हैं। ओर हाल ही में उनके गांव का सूर्यांश ठाकुर राष्ट्रीय स्तर पर बैडमिंटन में जीत का परचम लहरा कर विजेता बन चुका है। बता दें कि स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित वार्षिक खो-खो प्रतियोगिता में देशभर से युवा खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करवाता है। यह आयोजन देश के विभिन्न राज्यों के स्कूलों के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी क्षमता दिखाने का एक शानदार मौका प्रदान करता है। खो-खो, जो भारत का पारंपरिक खेल है।