फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अंब थाना क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिस का नाका, 65 चालान किए, लोगों को किया जागरूक

थाना अंब के तहत मंगलवार को एएसआई यशपाल के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस की टीम ने बड़ूही पेट्रोल पंप के सामने चौक पर विशेष नाका अभियान चलाया। अभियान के दौरान बिना कागज, बिना हेलमेट तथा बिना लाइसेंस वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने भैरा, दियाड़ा और बड़ूही पंप के आसपास से गुजरने वाले वाहनों की सख्ती से जांच की। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करते पाए गए 65 चालकों के चालान काटे गए। इनमें से कुछ वाहन मालिकों ने मौके पर ही जुर्माना जमा करवाकर मामले का निपटारा किया, जबकि कई चालान आगे की कार्रवाई के लिए कोर्ट भेज दिए गए। एएसआई यशपाल की टीम ने नाका लगाए जाने के दौरान न केवल नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की, बल्कि बाइक चालकों को हेलमेट पहनने का महत्व, सड़क सुरक्षा नियमों का पालन न करने से होने वाली गंभीर हानि और दुर्घटनाओं के जोखिम के बारे में भी विस्तार से जागरूक किया। टीम ने लोगों से अपील की कि वे अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यातायात नियमों का पालन करें। ट्रैफिक पुलिस के इस अभियान से स्थानीय लोगों में जागरूकता बढ़ी है और क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें