ऊना जिले में ट्रैक्टरों के 50-50 हजार के चालान काटने को लेकर ट्रैक्टर ऑपरेटर लाबंद हो गए हैं। मंगलवार को एमसी पार्क ऊना में एकत्रित होकर प्रशासन पुलिस और सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। प्रशासन और सरकार से मांग की नियमों के विपरीत काम करने वाले ट्रैक्टरों के भले ही चालान किया जाए लेकिन आपदा के दौर में रेत-बजरी ले जा रहे हैं और नियमों के तहत काम कर रहे हैं, ऐसे ट्रैक्टर ऑपरेटर के चालान ना किया जाए। उन्होंने कहा है कि पुलिस टिपर जो 800 फीट माल लोड करके ले जा रहे हैं, उनके 25,000 का चालान किया जा रहा है। जबकि ट्रैक्टर मात्र 100 फीट माल ले जा रहा है और उनके 50-50 हजार रुपये के चालान किए जा रहे हैं। जो कि बिल्कुल नियमों के खिलाफ है। उन्होंने चेताया कि अगर शीघ्र ही प्रशासन ने समस्या का समाधान नहीं किया तो सभी जिला के ट्रैक्टर चालक सड़क पर उतरकर चक्का जाम करने के लिए विवश होंगे।