जिला ऊना के उपमंडल बंगाणा क्षेत्र में पिछले दिनों से जंगलों में शरारती तत्वों द्वारा जंगलों को जलाया जा रहा है। जिससे वन विभाग की करोड़ों रुपए की वन संपदा जल कर राख हो गई। सैकड़ों जीव जंतु पशु पक्षी इस आग की भेंट चढ़ गए। वहीं, पर चराडा के जंगलों में लगी आग से गुरुवार देर रात को जंगल की आग से चीड़ के पेड़ लाइन पर गिरने से चार बड़े और तीन छोटे खंभे गिरने से लगभग एक किलोमीटर तक तारें टूट गई। जिससे विद्युत आपूर्ति विभाग को तीन लाख के करीब नुकसान पहुंचा है। वहीं, विद्युत आपूर्ति विभाग बंगाणा के सहायक अभियंता ई उदित सिंह ने क्षेत्र की जनता से अपील की है कि जंगलों में आग न लगाएं। इससे वन विभाग सहित विद्युत आपूर्ति विभाग को भी लाखों के नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, पर विद्युत आपूर्ति बाधित होने से क्षेत्र की जनता को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस आगजनी की घटना से जहां पर वन विभाग को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। वहीं, पर विद्युत विभाग को भी तीन लाख का नुकसान पहुंचा है। क्षेत्र की जनता से अपील की गई है कि अगर आपके आस-पास कोई ऐसी घटना घट जाती है तो तुरन्त इसकी सूचना विद्युत विभाग को दें। जिससे किसी भी तरह की अनहोनी घटना से बचा जा सके।