रविवार को शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर में भक्तों की मामूली चहल-पहल देखने को मिली। सुबह से ही श्रद्धालुओं की रौनक मां के दरबार में लगी रही, लेकिन भक्तों की लाइन बड़ी लंबी देखने को नहीं मिली जिसके चलते माता रानी के दर्शनों को आए श्रद्धालुओं को 15 से 20 मिनट में ही माता रानी के दर्शन करने को मिल रहे थे। बताते चलें कि आजकल श्राद्धा चले हुए हैं जिसके चलते कम संख्या में श्रद्धालु माता रानी के दरबार में पहुंच रहे हैं और अगले हफ्ते तक माता रानी के असूज नवरात्रे शुरू हो रहे हैं। जिसका श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय दुकानदारों को भी बेहद बेसब्री से इंतजार है इन आने वाले नवरात्रों में भक्तों की अच्छी खासी रौनक माता रानी के दरबार में रहती है।