जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंदली में निर्वाचन आयोग की ओर से प्रायोजित कार्यक्रम स्वीप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों ने मतदाता जागरूकता के लिए रैली निकाली। घर-घर जाकर मतदाताओं को जागरूक किया गया। लोगों को लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़ कर भाग लेने का अह्वान किया ताकि शत-प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके। इससे पहले सुनील कुमार प्रवक्ता राजनीति विज्ञान ने बच्चों को मतदान और लोकसभा चुनावों के विषय में जानकारी दी। उन्होंने अपने संबोधन में विद्यार्थियों से कहा कि मतदान हमारा अधिकार होने के साथ साथ हमारा कर्तव्य भी है। स्कूल के प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह चौहान ने बच्चों को संबोधित किया और वयस्क मताधिकार के इतिहास पर प्रकाश डाला इसके बाद उन्होंने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह, अनुज शर्मा, तिलक राज, संजय, ब्रह्म दास, सुभाष, दिनेश, सागर खन्ना, चंदन बाला, सुदर्शन, एकता, अंजना, संतोष, संजीव आदि सभी अध्यापक एवं सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।