फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाणा क्षेत्र में महिला स्वास्थ्य और स्वच्छता पर विशेष जागरुकता अभियान

उपमंडल बंगाणा के आंगनबाड़ी केंद्र वोट व मुच्छाली में  महिलाओं को शीत ऋतु के दौरान होने वाली बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता स्थानीय उप प्रधान अजय शर्मा ने की। इस कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता और शुद्ध पेयजल के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान प्राकृतिक स्रोतों के पानी की जांच भी की गई, जिसमें पानी के विभिन्न मानकों की जांच सुनिश्चित की गई ताकि ग्रामीणों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल भी मिल सके। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नेहचल कौर, आशा वर्कर सुमन बाला, परवीन कुमारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता राजरानी, ममता देवी, आंगनबाड़ी सहायिका पूनम धीमान, प्राथमिक पाठशाला की मुख्याध्यापिका उमा देवी , रजनी , कमलेश कुमारी, ज्योति, उपमा, राजविंदर कौर, अंजू और नीता भी उपस्थित रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें