फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सतपाल रायजादा बोले- संतोषगढ़ सीएचसी को बनाएंगे सिविल अस्पताल, बेड संख्या होगी 50

संतोषगढ़ सीएचसी को सिविल अस्पताल बनाने की मांग मुख्यमंत्री के आगे रखेंगे। इसके लिए संतोषगढ़ सहित आसपास के एक दर्जन ग्राम पंचायतों की ओर से लिखित में मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जाएगा। यह बात विधानसभा क्षेत्र ऊना सदर के पूर्व विधायक एवं कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सतपाल रायजादा ने मंगलवार को सीएचसी संतोषगढ़ में व्यवस्थाओं की निरीक्षण के दौरान कही। इस मौके पर उनके साथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एसके वर्मा व जिला क्षय रोग नियंत्रण अधिकारी डॉक्टर रमेश रत्तु सहित सीएचसी प्रभारी डॉ. रजत चौदरी व स्टाफ मौजूद रहा। सतपाल रायजादा ने कहा कि सीएचसी संतोषगढ़ पर वर्तमान में यहां नगर परिषद की बड़ी आबादी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए निर्भर है, दूसरी ओर इससे सटी करीब एक दर्जन ग्राम पंचायत भी लाभान्वित हो रही है। पंजाब का क्षेत्र भी यहीं पर उपचार के लिए पहुंचता है। इसलिए इस संतोषगढ़ सीएचसी को सिविल अस्पताल बनाकर यहां पर डॉक्टरों की संख्या को करीब सात किया जाएगा और वर्तमान बेड संख्या 30 से बढ़कर 50 की जाएगी। रायजादा ने स्वास्थ्य प्रबंधन को सीएचसी संतोषगढ़ में रात्रि में इमरजेंसी सेवाओं को और मजबूत करने को कहा। यहां पर सुरक्षा कर्मी तैनात करने सहित कई पहलुओं पर भी बल दिया। इस मौके पर शहरी कांग्रेस प्रभारी मुकेश पुरी व गण्यमान्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें