फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: राज्य स्तरीय अंडर-19 डिस्कस थ्रो में संयम ठाकुर ने जीता रजत पदक, विधायक विवेक शर्मा ने किया सम्मानित

खेल के मैदान में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के युवा खिलाड़ी संयम ठाकुर ने जिला ऊना का नाम रोशन किया है। गुलैहड़ बुढवार गांव निवासी संजय कुमार के पुत्र संयम ने राज्य स्तरीय अंडर-19 डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर अपनी उपलब्धि दर्ज करवाई। संयम की इस सफलता पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी उपलब्धि को देखते हुए विधायक विवेक शर्मा ने खिलाड़ी को सम्मानित किया और शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने संयम की उपलब्धि को सराहते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सम्मान समारोह के दौरान थाना कलां स्कूल के प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह चौहान, डीपीई कोच अशोक धीमान और छपरोह पंचायत के प्रधान नीरज ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने संयम की उपलब्धि पर प्रसन्नता जताई और इसे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें