जिला परिषद कुल्लू की बैठक गुरुवार को आयोजित की गई । बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष पंकज परमार ने की। इस दौरान विभिन्न पार्षदों के द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के मामले उठाएं। सड़क और पानी के मामलों पर सदस्यों ने अधिकारियों से जवाब मांगा। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल रहे। जिला परिषद अध्यक्ष पंकज परमार ने कहा कि लोगों की समस्याओं को अधिकारी गंभीरता से लें और इनका समाधान प्राथमिकता के आधार पर इनका समाधान करें।