फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : साफ सुथरा देंगे प्रशासन, भ्रष्टाचार के खिलाफ हुई जीत- राकेश कालिया

गगरेट विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव में जीत दर्ज करने के बाद राकेश कालिया ऊना पहुंचे। यहां पहुंच कर उन्होंने जीत के प्रमाण पत्र लेने के लिए अधिकारियों के समक्ष दावेदारी प्रस्तुत की। राकेश कालिया ने कहा कि जय जीत भ्रष्टाचार के खिलाफ हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि गगरेट में पैराशूट के जरिए आए चैतन्य शर्मा का कोई राजनीतिक आधार नहीं था। यहां पर उन्होंने पैसे के बल पर राजनीति की। कांग्रेस से मिली जीत को भी चैतन्य शर्मा पचा नहीं पाए चंद माह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्कू पर आरोप लगाने लगे। जिसका जवाब जनता ने इस उप चुनाव में उन्हें दिया है। गगरेट विधानसभा क्षेत्र में भ्रष्टाचार मुक्त राजनीति और पारदर्शी प्रशासन दिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें