फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक विवेक शर्मा बोले- भाजपा संशोधन के बहाने मनरेगा अधिनियम की मूल भावना कमजोर करना चाहती

शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कुटलैहड़ के कांग्रेस विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि मनरेगा अधिनियम कांग्रेस की दूरदर्शी सोच का परिणाम है, जिसे यूपीए सरकार के कार्यकाल में लागू किया गया था। इस कानून का उद्देश्य देश के ग्रामीण और सुदूर क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को साल में कम से कम 100 दिन का रोजगार सुनिश्चित करना था, ताकि गरीब परिवारों को आर्थिक सुरक्षा मिल सके। विधायक विवेक शर्मा ने आरोप लगाया कि भाजपा संशोधन के बहाने इस अधिनियम की मूल भावना को कमजोर करना चाहती है। उन्होंने कहा कि मनरेगा में किसी भी तरह का बदलाव सीधे तौर पर मजदूरों, किसानों और ग्रामीण गरीबों को नुकसान पहुंचाएगा। कांग्रेस इस कदम को किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार के इस फैसले के खिलाफ सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें