फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : विधायक विवेक शर्मा बोले- मेरा लक्ष्य कुटलैहड़ विस क्षेत्र के हर परिवार हर व्यक्ति तक पहुंचे विकास की रफ्तार

कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने रविवार को  ग्राम पंचायत सुकड़ियाल में जनता द्वारा रखी गई आभार रैली में शिरकत की। वहीं, आभार रैली में पहुंचने पर विधायक विवेक शर्मा का स्थानीय जनता ने बैंड बाजों और फूल मालाओं से स्वागत किया। चुनाव में दिए गए आशीर्वाद को लेकर विधायक विवेक शर्मा ने स्थानीय पंचायत की जनता का आभार धन्यवाद प्रकट किया और जन समस्याएं सुनीं। विधायक विवेक शर्मा ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमने चुनाव में कुटलैहड़ के युवाओं को रोजगार देने की बात की थी। हमने जोगी पंगा में 300 कनाल सरकारी भूमि का निरीक्षण उद्यौगिक क्षेत्र के लिए चयनित की है और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा मानसून सत्र में कुटलैहड़ विस क्षेत्र में ओद्योगिक लगाने की स्वीकृति दे दी है। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि गोबिंद सागर खेल में जल क्रीड़ाओं को बढ़ावा देने और क्रूज मोटर बोट चलाने के लिए 12,50 करोड़ की धनराशि खर्च की जा रही है और झील की सड़क भी चौड़ी होगी और पांच सितारा होटल भी बनेगा। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कुटलैहड़ विस क्षेत्र की जनता मेरा परिवार है और परिवार के हर सुख दुख में हम हर समय साथ खड़े रहेंगे। इस मौके पर कुटलैहड़ कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा शर्मा ,केवल कृष्ण शर्मा, प्रधान महेंद्र सिंह के अलावा दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें