फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाना कलां: कुटलैहड़ की मांगों के समाधान पर विधायक विवेक शर्मा ने जताया आभार

कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने प्रदेश सरकार की ओर से क्षेत्र की लंबित मांगों के समाधान की दिशा में उठाए गए कदमों पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ क्षेत्र की जनता लंबे समय से विभिन्न मूलभूत सुविधाओं और विकास कार्यों की मांग कर रही थी, जिन पर प्रदेश सरकार ने गंभीरता दिखाते हुए सकारात्मक निर्णय लिए हैं। इन निर्णयों से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और लोगों को सीधा लाभ पहुंचेगा। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने आशा जताई कि आने वाले समय में भी कुटलैहड़ क्षेत्र की अन्य मांगों को भी चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें