फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: कुटलैहड़ विधायक विवेक शर्मा ने जोगीपंगा में वितरित किए 3.34 लाख के चेक

कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने आज जोगीपंगा गांव में जरूरतमंद लोगों को कुल 3,34,700 की आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए। यह सहायता विभिन्न सरकारी योजनाओं के अंतर्गत जरूरतमंद व्यक्तियों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से दी गई। इस अवसर पर विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए संकल्पबद्ध है और पात्र लाभार्थियों को हर संभव सहायता पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचे। विवेक शर्मा ने लोगों को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें