स्थानीय विधायक विवेक शर्मा ने हटली केसरू पंचायत का दौरा कर बारिश के कारण हुए नुकसान का जायजा किया। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करते हुए ग्रामीणों से उनकी समस्याओं और जरूरतों के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर विधायक शर्मा ने प्रभावित परिवारों को आश्वासन दिया किया कि सरकार की ओर से राहत और पुनर्वास के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों में मदद पहुंचाने और जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने में तेजी लाई जाए