फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को आपदा प्रबंधन पर बांटा ज्ञान

पांच दिवसीय नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों के लिए जिला ऊना के बंगाणा स्थित गृह रक्षा कंपनी 12/3 में  तीसरे दिन बुधवार को विभिन्न  विषयों का प्रशिक्षण दिया गया। तीसरे दिन नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को आपदा से संबंधित जानकारी दी गई। आपदा के प्रकार में बताया कि आपदा दो प्रकार की होती है। एक प्राकृतिक आपदा, दूसरी मानव निर्मित आपदा। इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी सोनू गोयल ने नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय, राज्य स्तर पर आपदा प्रबंधनों की महत्वता व उदेश्य पर प्रकाश डाला। इससे स्वयंसेवकों ने समझा, इसमें सोनू गोयल ने अपने जीवन के अनुभव भी साझा किए, जिसमें स्वयंसेवियों को आपदा के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इसके बाद स्वयंसेवियों को आपदा के समय सीढ़ी का प्रयोग कैसे करना है, सीढ़ी कितनी प्रकार की होती है सीढ़ी के क्या क्या कार्य हैं आपदा में इसके बारे में भी जानकारी दी गई। यह जानकारी कंपनी कमांडर हंस राज व प्लाटून कमांडर विक्रम व अन्य प्रशिक्षकों के माध्यम से स्वयंसेवियों को दी गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें