फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: जंडियाला धुना परिवार ने चिंतपूर्णी मंदिर न्यास को भेंट किया वाटर कूलर

चिंतपूर्णी क्षेत्र में आने वाले हजारों श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जंडियाला गुरु स्थित जंडियाला ज्यूलर्स समूह धुना परिवार अमृतसर की ओर से चिंतपूर्णी मंदिर न्यास को एक वाटर कूलर दान किया गया है। मंदिर परिसर में यह वाटर कूलर विशेष रूप से इस उद्देश्य से स्थापित किया गया है ताकि भक्तों को गर्मी के मौसम में स्वच्छ व ठंडा पेयजल उपलब्ध हो सके। न्यास अधिकारियों ने इस पुनीत कार्य की सराहना की और कहा कि श्रद्धालुओं की सेवा के लिए किए जा रहे ऐसे प्रयास अनुकरणीय हैं। जंडियाला ज्यूलर्स समूह धुना परिवार का कहना है कि यह योगदान माता रानी की सेवा और भक्तों के कल्याण के लिए है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें