फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ऊना में नवनिर्मित दूसरे प्लेटफार्म पर दो प्रमुख ट्रेनों का ट्रायल आवागमन सफल

रेलवे स्टेशन ऊना पर मंगलवार रात से नवनिर्मित दूसरे प्लेटफार्म पर दो प्रमुख ट्रेनों का ट्रायल आवागमन सफल रहा। प्लेटफार्म के साथ नवनिर्मित लूप लाइन पर जनशताब्दी ट्रेन के पहिये सर्वप्रथम थमे। चंद मिनटों बाद प्लेटफार्म नंबर दो पर हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन आई और दिल्ली के लिए रवाना हुई। अब से ठीक 33 वर्ष पूर्व 1991 में ऊना रेलवे स्टेशन के शुभारंभ अवसर पर यहां से चलने वाली हिमाचल एक्सप्रेस पहली ट्रेन थी। सर्वप्रथम नई दिल्ली से आई जनशताब्दी ट्रेन के कई यात्रियों के कदमों से दूसरा प्लेटफार्म गुलजार हुआ। इससे पूर्व मंगलवार को दिन भर रेलवे बोर्ड ऊना पर लूप लाइन के कार्य में विद्युत तारों से लेकर पटरी की जांच के लिए तकनीकी स्टाफ डटा रहा। मजदूरों सहित रेलवे का तकनीकी स्टाफ वैगन कार के माध्यम से सुरक्षा प्रबंधों का अपडेट लिया। मंगलवार रात्रि नई दिल्ली से जनशताब्दी ट्रेन अपने निर्धारित समय से 26 मिनट की देरी से रात 9:42 बजे पहुंची। यात्री दूसरे प्लेटफार्म पर उतरकर फुटओवर ब्रिज के माध्यम से रेलवे स्टेशन ऊना की ओर पहुंचे। वहीं 9:53 बजे के बाद यहां से दिल्ली के लिए रवाना हुई हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन की यात्रा का लुत्फ भी यात्रियों ने दूसरे प्लेटफार्म से उठाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें