फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय प्राथमिक पाठशाला मुच्छाली में विद्यार्थियों को दी बाल सुरक्षा अधिकारों व चाइल्ड हेल्पलाइन की जानकारी

उपमंडल बंगाणा के राजकीय प्राथमिक पाठशाला मुच्छाली में शुक्रवार को चाइल्ड हेल्पलाइन ऊना के सौजन्य से जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बच्चों को बाल सुरक्षा, अधिकारों और चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विभाग की ओर से सुपरवाइजर अशी, केस वर्कर वर्धन, मुख्य अध्यापिका उमा कुमारी, अध्यापक अंकुश सोनी, स्थानीय उपप्रधान अजय शर्मा और एमटीडब्ल्यू सुषमा शर्मा मौजूद रहे। वक्ताओं ने बच्चों को समझाया कि किसी भी प्रकार की परेशानी, अत्याचार या शोषण की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1098 पर संपर्क करें। जिला बाल संरक्षण अधिकारी के दिशा निर्देश में यह हेल्पलाइन निःशुल्क और 24 घंटे उपलब्ध है। यह सेवा महिला एवं बाल विकास विभाग, शिमला तथा जिला प्रशासन ऊना के सहयोग से चलाई जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें